पीएम मोदी ने मणिपुर में हिंसा प्रभावित लोगों से मुलाकात की, बोले- “जनता के जज़्बे को सलाम करता हूं, भारत सरकार आपके साथ है.. विकास के लिए शांति जरूरी”
नॉर्थईस्ट में मिजोरम और मणिपुर के लोगों के लिए शनिवार का दिन काफी बड़ा दिन है. इस दिन प्रधानमंत्री कई सारे प्रोजेक्ट की शुरुआत करने जा रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने मिजोरम को हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात दी. मिजोरम की राजधानी आइजोल से उन्होंने तीन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. अब नॉर्थईस्ट का यह महत्वपूर्ण राज्य नेशनल कैपिटल दिल्ली से सीधे जुड़ गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिजोरम के बाद मणिपुर के चुराचांदपुर पहुंच चुके हैं. बताया जा रहा है कि इंफाल में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है.
आइजोल से आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस मिजोरम के लिए वरदान से कम नहीं है. यह सप्ताह में एक दिन चलेगी और 2510 किलोमीटर का सफर 45 घंटे 30 मिनट में पूरा करके दिल्ली पहुंचेगी. इस ट्रेन की एवरेज स्पीड 57.8 1 किलोमीटर प्रति घंटे होगी. दूसरी ट्रेन सैरंग से कोलकाता के बीच चलेगी. यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी. कोलकाता से सैरंग के बीच की 1530 किलोमीटर की दूरी 31.15 घंटे में पूरी होगी. यह ट्रेन सप्ताह में शनिवार, मंगलवार और बुधवार को चलेगी. इस ट्रेन की एवरेज स्पीड 48.96 किलोमीटर प्रति घंटे होगी.
पीएम मोदी ने एक और ट्रेन का हरी झंडी दिखाई. यह ट्रेन सैरंग से गुवाहाटी के बीच चलेगी. यह ट्रेन सैरंग से दिन में 12:30 बजे प्रस्थान करेगी और आधी रात के बाद 2:30 बजे गुवाहाटी पहुंच जाएगी. इसके साथ ही एक मालगाड़ी भी सैरंग से निकलेगी जहां पर देश के दूसरे हिस्सों से जरूर की बुनियादी चीज सैरंग आएगी, जिससे कि आइजोल में कीमतें कम होगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सैरंग में सीमेंट, छड़ इत्यादि लेकर ट्रेन आएगी, जिससे कि इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट (जो कुछ भी मिजोरम के आइजोल में चल रही है) में गति आएगी. इससे चीजों की कीमतें भी कम होंगी.
पूर्वोत्तर को कनेक्ट करने के लिए पिछले 11 सालों से कड़ी मेहनतः पीएम मोदी
पिछले ग्यारह वर्षों से हम पूर्वोत्तर के विकास के लिए कार्यरत हैं. यह क्षेत्र भारत का विकास इंजन बन रहा है. वर्षों से पूर्वोत्तर के कई राज्यों ने भारत के रेल मानचित्र पर स्थान प्राप्त किया है. पहली बार ग्रामीण सड़कें और राजमार्ग, मोबाइल कनेक्टिविटी, इंटरनेट कनेक्टिविटी, बिजली, नल का पानी, और एलपीजी कनेक्शन का विस्तार किया गया है. भारत सरकार ने सभी प्रकार की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की है. मिजोरम को हवाई यात्रा के लिए उदान योजना से भी लाभ मिलेगा. बहुत जल्द, यहां हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू हो जाएंगी. यह मिजोरम के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच में सुधार करेगा.
मणिपुर को हजारों करोड़ का प्रोजेक्ट
प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे मणिपुर की राजधानी इंफाल सीधे नहीं जा रहे हैं. इसके बजाय वे पहले चुराचांदपुर गए. इसके बाद पीएम मोदी इंफाल जाएंगे. चुराचांदपुर कुकी समुदाय का गढ़ है. यह वह जिला है जहां सबसे अधिक हिंसा हुई थी. हिंसा में कम से कम 260 लोग मारे गए थे. हजारों लोग बेघर हो गए थे. प्रधानमंत्री मोदी चुराचांदपुर जाकर संदेश देना चाहते हैं. प्रधानमंत्री मोदी यहां विस्थापित लोगों से मिलेंगे. वे 7,300 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की नींव रखेंगे. चुराचांदपुर के बाद प्रधानमंत्री मोदी इंफाल जाएंगे. इंफाल मैतेई समुदाय का प्रमुख क्षेत्र है. वहां वे 1,200 करोड़ रुपये की योजनाओं का शुभारंभ करेंगे.



