बोलेरो-कार में भिड़ंत से लगी आग: जिंदा जलकर मरे दो लोग, एक गंभीर रूप से घायल
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां देर रात NH-43 पर बड़ा हादसा हो गया। बड़े किलेपाल के पास तेज रफ्तार बोलेरों और कार आमने-सामने इतनी जोरदार टकराई कि, देखते ही देखते दोनों वाहन आग की लपटों से घिर गए।
इस हादसे में कार सवार तीन में से दो लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक और घायल तीनों ही गीदम के निवासी बताए जा रहे हैं। यह घटना कोड़ेनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है।



