जांजगीर चांपा में ACB की कार्यवाही:- 35 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, सहायक अभियंता, उप अभियंता और सहायक ग्रेड कर्मचारी गिरफ्तार

जांजगीर चांपा जिले के CSPDCL जांजगीर में ACB की टीम ने 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते सहायक अभियंता विजय नोर्गे, उप अभियंता राजेंद्र शुक्ला और सहायक ग्रेड 1 देवेंद्र राठौर को रंगे हाथों पकड़ा है। जिन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
डीएसपी अजितेश सिंह से मिली जानकारी अनुसार,, शिकायतकर्ता प्रदीप यादव ने ACB बिलासपुर में की थी कि ग्राम खोखसा में फलाई एश ब्रिक्स का प्लांट डालना चाहते हैं जहां ट्रांसफार्मर लगाने के लिए, सीएसपीडीसीएल कार्यालय जानकी में आवेदन किया था और डिमांड नोट भी पटा दिया था। ट्रांसफार्मर और मीटर लगाने की आवाज में उप अभियंता राजेंद्र शुक्ल द्वारा ₹10000 और सहायक अभियंता विजयनगर के और सहायक ग्रेड एक के देवेंद्र राठौर द्वारा ₹25000 की मांग की जा रही है जिसे वह रिश्वत नहीं देना चाहता है बल्कि उन्हें रंगे हाथों पकड़वाना चाहता है।
शिकायत मिलने पर सत्यापन किया गया जो कि सत्य होने पर ट्रैप की योजना तैयार की गई। आज शुक्रवार को प्रदीप यादव को संबंधित रिश्वत देने राशि हेतु सीएसपीडीसीएल कार्यालय जांजगीर भेजा गया। जिसके बाद 10 हजार रुपए उप अभियंता राजेंद्र शुक्ला, सहायक अभियंता विजय नोर्गे और सहायक ग्रेड 1 देवेंद्र राठौर को 25 हजार रुपए दिया गया आस पास ACB की टीम ने तीनों को त्वरित रूप से पकड़ लिया गया। जिसमें रिश्वत लिए 35 हजार रुपए को तीनो आरोपियों के पास से बरामद किया गया।
तीनो आरोपी सहायक अभियंता विजय नोर्गे, उप अभियंता राजेंद्र और सहायक ग्रेड 1 देवेंद्र राठौर के खिलाफ धारा 7,12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की गई है। जिसके बाद न्यायिक प्रमाण पर भेजा जाएगा।



