धमतरी में चाकूबाजी की वारदात: पैसों के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
धमतरी जिले में अब चाकूबाजी की वारदात आम हो चुकी है,आए दिन बदमाशों नशेड़ियों के द्वारा खुलेआम कई वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।वही धमतरी पुलिस मुख दर्शक बनकर बैठी रहती है और वारदात होने का इंतजार करती है। जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर वाहवाही लूटने से भी पीछे नहीं हटती है।ऐसा ही एक मामला धमतरी शहर से सामने आया है,जहां एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।जिले चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।वही घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल भेजा गया है।वही धमतरी पुलिस ने चाकू से वार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।बताया गया कि 2 जनवरी की रात्रि में सिहावा चौक के पास हिंदू अनाथालय के समीप विकाश मानिकपुरी, मनीष सिन्हा एवं रोहन ठाकुर बैठे हुए थे।
उसी दौरान मोहल्ले का निवासी साहिल खत्री वहां पहुँचा। पूर्व में हुए पैसों के लेन – देन को लेकर मनीष सिन्हा द्वारा बात करने पर आरोपी साहिल खत्री ने आपा खोते हुए अपने पास रखे धारदार चाकू से मनीष सिन्हा के पेट एवं पीठ पर प्राणघातक वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसके पेट से आंत (आंतड़ी) तक बाहर आ गई। बीच-बचाव करने पर विकाश मानिकपुरी के हाथ में भी चोट आई। घायलों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया था गया।वही धमतरी पुलिस ने चाकू से वार करने वाले आरोपी साहिल खत्री उम्र 21 वर्ष निवासी सिहावा चौक सुन्दरगंज वार्ड को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है।



