GST 2.0: कल से लागू होंगी जीएसटी की नई दरें; अब तक किन-किन कंपनियों ने घटाये दाम
जीएसटी की नई दरें सोमवार से लागू होंगी। कंपनियों ने ग्राहकों को फायदा देने के लिए कई उत्पादों का दाम घटाने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रखा है। सोमवार से शुरू होने वाले त्योहारी सीजन में इससे बाजारों में खासी रौनक रहने वाली है।
एसी, डिशवॉशर के दाम 1,610 से 8,000 तक घटे
- वोल्टास, डाइकिन, हायर गोदरेज और पैनासोनिक जैसी इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों ने भी एयरकंडीशनर एवं डिशवॉशर की कीमताें में न्यूनतम 1,610 से 8,000 रुपये तक कटौती की है। कंपनियों को नवरात्र में 10 फीसदी से ज्यादा बिक्री होने की उम्मीद है।
- गोदरेज अप्लायंसेज कैसेट और टावर एसी पर 8,550 से 12,450 रुपये के बीच दाम घटाए हैं।
- हायर ने 3,202 से 3,905 रुपये, वोल्टास ने 3,400 से 3,700 रुपये, डाइकिन ने 1,610 से 7,220 रुपये, एलजी इलेक्ट्रॉनिक ने 2,800 से 3,600 और पैनासोनिक ने 4,340 से 5,500 रुपये तक एसी के दाम कम किए हैं।



